
पश्चिम मध्य रेल: वर्ष 2025 उपलब्धियों से परिपूर्ण
पश्चिम मध्य रेल में 77वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को उल्लासपूर्वक मनाया गया। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने अपने संदेश वाचन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि पश्चिम मध्य रेल के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के श्रीधाम, कटनी साउथ, नर्मदापुरम, शाजापुर, बूँदी एवं माण्डलगढ़ कुल 06 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया गया। ‘‘अमृत स्टेशन योजना‘‘ के तहत, पश्चिम मध्य रेल के कुल 47 रेलवे स्टेशनों के उन्नयन कार्य, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया।
जबलपुर-रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस एवं रीवा-हड़पसर (पूणे)-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारम्भ किया गया। भोपाल स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक्जीक्यूटिव लाउंज का लोकार्पण किया गया।
पश्चिम मध्य रेल, नागदा से मथुरा तक 549 किलोमीटर रेलखंड पर स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) कवच 4.0 स्थापित करने वाला पहला रेलवे जोन बन गया है।
अधोसंरचना के क्षेत्र में नई रेल लाइन, दोहरीकरण एवं तिहरीकरण के कार्य, कटनी अप ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया गया ।