
दिनांक 17.02.2026 को पूर्व मध्य रेलवे के सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 09 किमी लंबे बेतिया-कुमारबाग नव-दोहरीकृत रेलखंड का श्री गुरू प्रकाश, संरक्षा आयुक्त रेलवे (Commissioner of Railway Safety), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता ने मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया ।
मोटर ट्रॉली निरीक्षण के उपरांत रले संरक्षा आयुक्त द्वारा कुमारबाग से बेतिया स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रॉयल भी किया गया ।
विदित हो कि 110 किमी लंबे सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अब तक 82 किमी रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी थी।
अब इस परियोजना के अंतर्गत 09 किलोमीटर लंबे बेतिया-कुमारबाग रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसका आज सीआरएस द्वारा सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया ।
इस प्रकार इस परियोजना के तहत अब 91 किमी का कार्य पूर्ण हो गया है तथा शेष भाग के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है।इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मडंल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।