उमरे झाँसी मंडल : जनवरी में 13 थिक वेब स्विच (TWS) स्थापित

उत्तर मध्य रेलवे ( उमरे ) झाँसी मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थिक वेब स्विच (TWS) लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

झाँसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों में जनवरी 2026 माह के दौरान इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –मानिकपुर , ललितपुर- खजुराहो एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खजुराहो खंडों में कुल 09 थिक वेब स्विच (TWS) स्थापित किए गए।

इसके अतिरिक्त सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) विभाग द्वारा सरसोकी में 03 तथा चौंराह में 01, इस प्रकार कुल 04 थिक वेब स्विच (TWS) का स्थापना कार्य भी माह के दौरान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

थिक वेब स्विच (TWS) लगाने का मुख्य उद्देश्य टर्नआउट पर ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं उच्च गति के अनुकूल बनाना है। इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से टर्नआउट पर झटकों में कमी आती है तथा ट्रैक पर पॉइंट बदलने के दौरान यात्रियों को झटका महसूस नहीं होता। साथ ही यह प्रणाली ट्रैक की आयु बढ़ाने एवं अनुरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक है।

थिक वेब स्विच (TWS) की स्थापना से टर्नआउट संबंधी विफलताओं में कमी आती है, रखरखाव व्यय कम होता है तथा रेल संचालन अधिक विश्वसनीय बनता है। यह उन्नत प्रणाली भविष्य में उच्च गति एवं सुरक्षित रेल संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%