
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल ने दिनांक 19.02.2026 को मालगाड़ियों के सर्वाधिक इंटरचेंज का रिकॉर्ड स्थापित करते हुए कुल 219 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान किया।
इसमें
▪ 104 मालगाड़ियाँ प्राप्त की गईं
▪ 115 मालगाड़ियाँ मेड-ओवर की गईं
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सभी रेलकर्मियों को बधाई देते हुए कहा “यह उपलब्धि मंडल के प्रत्येक कर्मचारी की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। यात्रियों की सुविधा, समयपालन तथा माल परिवहन की दक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी हम नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।”
यह उपलब्धि इसलिए और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि मंडल ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन 86% ट्रैफिक ब्लॉक के बावजूद प्राप्त किया। इसी क्रम में मंडल द्वारा 10760 का थ्रूपुट हासिल कर परिचालन दक्षता, बेहतर समन्वय एवं संसाधनों के कुशल प्रबंधन की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की गई।