उमरे झांसी:OFC आधारित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण

दिनांक 05.03.2026 को झांसी मंडल के अंतर्गत झांसी यार्ड में प्रगति पर चल रहे OFC (ऑप्टिकल फाइबर केबल) आधारित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य का आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कार्य की गुणवत्ता, केबल ले-आउट, तकनीकी मानकों के अनुरूप प्लानिंग तथा सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के साथ स्थल पर विस्तृत चर्चा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली रेल संचालन की सुरक्षा एवं दक्षता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, OFC आधारित प्रणाली के अंतर्गत केबल बिछाने के कार्य में विशेष सावधानी बरतने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित ले-आउट तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री पी.पी. शर्मा, एवं दूरसंचार इंजीनियर,प्रोजेक्ट यूनिट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%