उपरे: 2025-26 में आधारभूत संरचना विकास एवं तकनीकी उन्नयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्तर पश्चिम रेलवे (उपरे) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आधारभूत संरचना विकास एवं तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं।

दिनांक 02.04.2026 को श्री अमिताभ महाप्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान  बताया कि यह वर्ष उपरे के लिए सर्वांगीण प्रगति और दक्ष संचालन का प्रतीक रहा है।

विद्युतीकरण

विद्युतीकरण के क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 5549 रूट किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जो ब्रॉड गेज मार्ग का लगभग 99 % है। शेष 10 रूट किलोमीटर (अरनिया खुर्द-लालसोट) का विद्युतीकरण जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। वर्तमान में 78 % कोचिंग ट्रेनें एवं लगभग 61 % मालगाड़ियां विद्युत ट्रैक्शन पर संचालित हो रही हैं।

आधारभूत संरचना विकास

उत्तर पश्चिम रेलवे पर आधारभूत संरचना विकास में वर्ष 2025-26 में 113 किलोमीटर ट्रैक डबलिंग तथा 10 किलोमीटर नई लाइन का निर्माण पूरा किया गया।

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम 313 रूट किलोमीटर पर लागू किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्तमान में 1546 किलोमीटर लंबाई की नई लाइन, डबलिंग एवं गेज परिवर्तन परियोजनाएं लगभग 19,680 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर हैं।

डीपीआर / सर्वे

इसके अतिरिक्त 1340 किलोमीटर की परियोजनाओं के डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रस्तुत किए गए हैं तथा 2451 किलोमीटर के लिए 30 सर्वे (एफएलएस) जारी हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 स्टेशनों का लगभग 4100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। प्रमुख स्टेशनों जैसे जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर सिटी आदि का व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 22 मई 2025 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 5 स्टेशनों का उद्घाटन किया गया, जबकि 7 अन्य स्टेशन तैयार हो चुके हैं।

टेस्ट ट्रैक

उत्तर पश्चिम रेलवे पर गुढ़ा-ठठाना-मिठडी के बीच 64 किलोमीटर लंबा समर्पित टेस्ट ट्रैक विकसित किया जा रहा है, जिसमें से 57.76 किलोमीटर कार्य पूर्ण हो चुका है।

कवच’ प्रणाली

उत्तर पश्चिम रेलवे पर सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए ‘कवच’ प्रणाली के अंतर्गत 5561 किलोमीटर रेल नेटवर्क स्वीकृत किया गया है। जिसमें 1586 किलो मीटर में कार्य प्रगति पर है। यह कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है प्रथम चरण में ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने दूसरे चरण में टावर लगाने एवं तीसरे चरण में स्टेशन भवनों पर कवच का कार्य शामिल है। ऑप्टिकल फाइबर केबल कार्य का लगभग 72% पूर्ण हो चुका है तथा टावर स्थापना का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

प्लेटफार्म की ऊचाई

 100 प्लेटफार्म की ऊचाई बढाकर हाई लेवल किया जा चुका है तथा 50 प्लेटफार्म की ऊचाई बढाकर हाई लेवल करने का कार्य प्रगति पर हैं।साथ ही 162 स्टेशनों पर प्लेटफार्म शैल्टर का कार्य स्वीकृत है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%