उपरे जयपुर मंडल ने एक साथ कनकपुरा एवं हिरनोदा यार्ड री-मॉडलिंग कार्य किया पूर्ण

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने जयपुर-फुलेरा रेलखंड में कनकपुरा स्टेशन यार्ड री-मॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य और हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल साइडिंग का सफल कमीशनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिये गये है।

कनकपुरा यार्ड री-मॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य
कनकपुरा स्टेशन पर सिग्नलिंग व्यवस्था और अधिक सुरक्षित करने हेतु यार्ड री-मॉडलिंग एवं आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य के अंतर्गत लाइन संख्या 4 एवं 3 के मध्य तथा लाइन संख्या 2 से जुड़े शंटिंग नेक के साथ इमरजेंसी क्रॉसओवर स्थापित किया गया। साथ ही दो नए शंट सिग्नल भी चालू किए गए।

इस आधुनिक व्यवस्था के लागू होने से डाउन दिशा से आने वाली मालगाड़ियों को सीधे लाइन संख्या 1, 2 एवं 3 में लिया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त पावर रिवर्सल एवं शंटिंग कार्य बिना मुख्य लाइन यातायात प्रभावित किए सम्पन्न किए जा सकेंगे। इससे टर्मिनल डिटेंशन में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा अधिक संख्या में मालगाड़ियों का संचालन संभव हो सकेगा, जिससे रेल संचालन की दक्षता में वृद्धि होगी।

हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल साइडिंग का सफल कमीशनिंग
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल ने समानांतर रूप से हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल ड्राई पोर्ट साइडिंग का कमीशनिंग भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

इस परियोजना के अंतर्गत एचपीसीएसएल ड्राई पोर्ट साइडिंग को सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संपर्क प्रदान किया गया। इसके लिए इमरजेंसी क्रॉसओवर, दो ट्रैप पॉइंट्स तथा दो नए शंट सिग्नलों का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इससे माल परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में लॉजिस्टिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

जयपुर यार्ड में भी हुआ महत्त्वपूर्ण कार्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-फुलेरा रेलखंड में लिए गए इस मेगा ब्लॉक के दौरान शैडो प्लानिंग के अंतर्गत जयपुर यार्ड में भी सिग्नलिंग से संबधित कार्य भी पूर्ण किए गए।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%