पूर्वोत्तर रेलवे पर 150 किमी. से ज्यादा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कमीशन

पूर्वोत्तर रेलवे पर अब तक 152.24 रूट किलोमीटर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2025-26 में अभी तक इस रेलवे पर गोविन्दनगर-बभनान (24.64 किमी.), बभनान-स्वामी नारायण छपिया (12 किमी.) एवं देवरिया सदर-नूनखार (13.67 किमी.) खंडों सहित कुल 50.31 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूर्ण किया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूर्ण होने से और अधिक ट्रेनों का संचलन सम्भव होगा तथा लाइन क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त ट्रेनों के समय-पालन में सुधार के साथ ही संरक्षा सुनिश्चित होगी।

विदित है कि पूर्वोत्तर रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली की शुरुआत गत वित्त वर्ष 2024-25 के आरम्भ में जगतबेला-मगहर (14.65 किमी.) खंड के कमीशनिंग के साथ हुई थी। ऑटोमेटिक ब्लॉक खंडों पर ट्रेनें सुगमतापूर्वक एवं संरक्षित तरीके से चल रही हैं।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%