पूमरे डीडीयू मंडल: बघोई कुसा-जाखिम-रफीगंज सेक्शन पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) कमीशन की गई

डीडीयू मंडल के ग्रैंड कॉर्ड सेक्सन के 18.7 किमी लंबे बघोई कुसा-जाखिम -रफीगंज सेक्शन में दिनांक 16.03.2026 को ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) चालू कर दी गई है। इस कार्य में 4 स्टेशनों यानी पुसौली, बधोई कुसा, जाखीम एवं रफीगंज स्टेशनों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव किए गए । साथ ही 04 ऑटो हट्स की कमीशनिंग की गयी जिसमें चार समपार फाटक – 20, 21, 22 और 24 को इंटरलॉक करना शामिल था।

सिग्नलिंग के सभी कॉम्प्लिमेंट जैसे आईपीएस, डाटा लॉगर, मेंटेनेंस फ्री अर्थिंग, क्लास-ए लाइटनिंग प्रोटेक्शन सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम, ईएलडी आदि उपकरण लगाए गए हैं।

इसके कमीशनिंग के साथ, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 113 रूट किमी पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूरा हो गया है। इससे ट्रेनों के संरक्षित एवं त्वरित आवागमन में मदद मिलेगी ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version