पूर्वोत्तर रेल: 1,441 किमी पर कवच इंस्टालेशन स्वीकृत

स्वदेशी रूप से विकसित कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ए.टी.पी.) प्रणाली को पूर्वोत्तर रेलवे के 1,441 रूट किमी. पर लगाने का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा रु. 492.21 करोड़ की लागत से पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

कवच के इंस्टालेशन को प्राथमिकता प्रदान करते हुये इसे पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर लखनऊ जं.-मानक नगर, लखनऊ जं.- मल्हौर, बाराबंकी जं.-बुढ़वल जं., सीतापुर सिटी-बुढ़वल जं. एवं बुढ़वल जं.-गोरखपुर कैंट, वाराणसी मंडल पर गोरखपुर कैंट-गोल्डिनगंज, गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रोड, भटनी जं.-वाराणसी जं., वाराणसी जं.-प्रयागराज जं. एवं औंड़िहार जं.-छपरा जं. तथा इज्जतनगर मंडल पर रावतपुर-फर्रुखाबाद जं., फर्रुखाबाद जं.-कासगंज जं. एवं कासगंज जं.-मथुरा जं. खंडों पर कवच का कार्य स्वीकृत किया जा चुका है।

प्रथम चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के 551 रूट किमी. पर कवच लगाने का कार्य किया जायेगा, जिसमें लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी-बुढ़वल जं., बुढ़वल जं.-गोरखपुर कैंट, मानक नगर-लखनऊ जं.-मल्हौर एवं बाराबंकी-बुढ़वल जं. तथा वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-गोल्डिनगंज खंड सम्मिलित हैं।

इस रेलवे पर टॉवर कार्य एवं कवच उपकरण हेतु दो निविदाओं के माध्यम से कवच स्थापित करने का कार्य किया जायेगा। इन खंडों पर 108 टावर लगाये जायेंगे, जिसका सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में गोरखपुर-बस्ती खंड में 20 टावर स्थापित किये जा चुके हैं। मुख्य मार्ग छपरा-बाराबंकी में टॉवर लगाने का कार्य प्रगति पर है तथा गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण के मध्य टॉवर लगाने का निविदा दिया गया है। कवच उपकरण हेतु निविदा का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा इसे लगाने हेतु सर्वे का कार्य प्रगति पर है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version