उपरे ट्रेफिक ब्लॉक : यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी


उत्तर पश्चिम रेलवे के समदडी-मुनाबाव रेलखण्ड के मध्य स्थित तिलवाडा-गोल स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 14.03.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह मेडता रोड-तलवाडा स्टेशनों के मध्य 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 15.03.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह भगत की कोठी-तलवाडा स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेवाडी-किशनगढ बालावास ब्रिज सं. 01 पर ट्रेफिक ब्लॉक

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेवाडी-किशनगढ बालावास स्टेशनों के मध्य रेवाडी यार्ड में दिनांक 13.03.26, शुक्रवार को ब्रिज सं. 01 पर तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 13.03.26 को सातरोड से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा मार्ग में बीकानेर मण्डल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13.03.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा मार्ग में बीकानेर मण्डल पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%