उमरे झांसी मंडल : पुराना स्टोन स्लैब पुल प्रतिस्थापित

उत्तर मध्य रेलवे,झांसी मंडल के डीएफसी फीडर रूट पर अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और पुल का सफल प्रतिस्थापन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 7 मार्च 2026 को झांसी–कानपुर रेलखंड के मलासा–लालपुर डाउन लाइन पर स्थित किमी 1302/2 पर बने पुराने स्टोन स्लैब ब्रिज (1×0.61 मीटर) को सफलतापूर्वक हटाकर उसकी जगह आधुनिक 1.9×2.29 मीटर के आरसीसी बॉक्स पुल से प्रतिस्थापित किया गया।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के फीडर रूट पर संरचनात्मक क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पुराने पुलों को आधुनिक संरचनाओं से प्रतिस्थापित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह 18वां पुल है जिसे सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित किया गया है।

इस कार्य को संपन्न करने के लिए आज 13:05 बजे से 17:05 बजे तक कुल 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया। निर्धारित समय के भीतर सभी तकनीकी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए 17:05 बजे ब्लॉक क्लियर कर दिया गया और रेल यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version