परे भावनगर मंडल : जेतलसर में आधुनिक विश्राम कक्ष विकसित

पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल द्वारा जेतलसर जंक्शन स्टेशन पर रनिंग स्टाफ (चालक दल एवं ट्रेन मैनेजर) के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम कक्ष विकसित किया गया है।
जेतलसर स्टेशन ढसा–जेतलसर, राजकोट–सोमनाथ तथा वांसजालिया–जेतलसर खंडों का एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है, जहाँ रनिंग स्टाफ के ऑन-ड्यूटी एवं ऑफ-ड्यूटी करने की सुविधा उपलब्ध है। पूर्व में यहाँ चालक दल और ट्रेन मैनेजरों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए पर्याप्त विश्राम व्यवस्था उपलब्ध कराकर उनकी कठिनाइयों को दूर किया गया है।


वर्तमान में इस विश्राम कक्ष में एयर कंडीशनिंग, वाटर गीजर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं । इसके साथ ही चालक दल और ट्रेन मैनेजरों के लिए भोजन (डाइनिंग) की सुविधा भी इसी विश्राम कक्ष में उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेतलसर जंक्शन पर इस विश्राम कक्ष की स्थापना से इस खंड में कार्यरत चालक दल और ट्रेन मैनेजरों को पर्याप्त आराम की सुविधा मिलेगी। इससे रेल परिचालन की सुरक्षा, कार्यकुशलता तथा निर्धारित ड्यूटी घंटों के पालन को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version