नन्दगंज-तरांव दोहरीकरण /विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण सफल

गुरुवार दिनांक-12.11.2020  को रेल संरक्षा आयुक्त,लखनऊ(उत्तर पूर्वी सर्किल ) मो लतीफ़ खान ने वाराणसी मंडल के नन्दगंज-तरांव(9 किमी.)  रेल खण्ड में नवनिर्मित दूसरी लाइन एवं विद्युतिकृत खण्ड का संरक्षा परीक्षण किया । 

नन्दगंज-तरांव, वाराणसी सिटी-छपरा रेल खण्ड पर चल रही दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत आता है । 

रेल संरक्षा आयुक्त अपने स्पेशल निरीक्षण यान से नन्दगंज रेलवे स्टेशन पहुँचे और नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर दोहरी लाइन पर यातायात प्रबंधन हेतु गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने 25000 वोल्ट 50 हर्ट्ज ए सी कर्षण  लाइन  समेत विद्युतीकरण कार्यों, नए पैदल उपरिगामी पूल, यात्री सुविधाओं,प्लेटफार्म लेंथ, स्टेशन मास्टर कक्ष, वीडियू स्टेशन पैनल , फायर एलार्म,स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम,पॉइन्ट क्रासिंग, सिगनल एवं साइटिंग बोर्ड आदि का निरीक्षण करते हुए संरक्षा परखी।

ट्राली निरीक्षण

इसके पश्चात मुख्य संरक्षा आयुक्त पुश ट्राली से  नन्दगंज-तरांव  रेल खण्ड पर 25000 वोल्ट 50 हर्ट्ज ए सी कर्षण लाइन फिटिंग्स,साइटिंग बोर्ड,ओवर हेड लाइन, पावर फिडर , समपार फाटकों,कर्वेचर, पुल-पुलियाओं के स्टैंडर्ड मानकों का परीक्षण करते हुए तरांव स्टेशन पहुँचे ।

दोनों ब्लाक सेक्शन के मध्य दोहरीकृत रेल खण्ड  का  स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार  नई लाइन फिटिंग्स और उसपर संस्थापित नये सिगनलो ,  टर्न आउट्स ,  बैलास्टिंग एवं पैकिंग , कर्वेचर पर पर्याप्त क्लियरेंस , पॉइंट्स एंड क्रासिंग, ओवर हेड लाइन, रेलवे ट्रैक लाइन फिटिंग्स, विद्युतिकृत कलर लाइट सिगनल, ओवर हेड लाइन फिटिंग्स ,रिले रूम, वीडियू पैनल, लॉक एण्ड ब्लाक टोकन लेस इंस्ट्रूमेंट,ब्लाक ओवरलैप,सिगनल ओवरलैप, fouling mark ,पैदल उपरिगामी पुल, नए प्लेटफार्म एवं यात्रियों की सुरक्षा /संरक्षा आदि का निरिक्षण किया ।

इस दौरान उन्होंने इस खण्ड में स्थित विभिन्न समपार फाटकों के बूम लॉक को दोहरीकृत रेल खंड के अनुरूप एवं विद्युतीकृत खण्ड के अनुरूप हाईट गेजों के संस्थापन को सुनिश्चित किया ।

इस खंड में पड़ने वाले पुल-पुलिया एवं कर्वेचर पर दोहरीकरण सह विद्युतीकरण मानकों के अनुरुप निरीक्षण किया और संरक्षा परखी ।
 स्पीड ट्रायल

इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ़ खान ने तरांव से नन्दगंज तक दोहरीकरण एवं ए सी कर्षण द्वारा विद्युतीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में विद्युत लोको चलित सी आर एस स्पेशल यान द्वारा सफल स्पीड ट्रायल किया । मात्र 10 मिनटों में तरांव से नन्दगंज की दूरी तय की गई।

निरिक्षण स्पेशल ट्रेन  तरांव स्टेशन से सायं 15:58 पर छूटी तथा सायं 16:08 बजे नन्दगंज स्टेशन पर पहुंची । 

उल्लेखनीय है कि 12 किमी. लम्बे औंड़िहार-तरांव नवनिर्मित दूसरी लाइन एवं विद्युतीकरण का संरक्षा निरीक्षण 12 अक्टूबर, 2020 को रेल संरक्षा आयुक्त,  द्वारा किया जा चुका है तथा इस खंड पर गाड़ियों का संचलन प्रारम्भ हो गया है।

इन खंडों के दोहरीकरण से लाइन की क्षमता में विस्तार होगा तथा समयपालन में आशातीत सुधार होगा।इस निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version