
पश्चिम रेलवे,भावनगर मंडल ने बोटाद–गांधीग्राम सेक्शन में स्थित सरखेज SSP 2×25 केवी को दिनांक 06 नवंबर, 2026 को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया।
2×25 केवी ट्रैक्शन प्रणाली पारंपरिक 25 केवी विद्युतीकरण प्रणाली की तुलना में अधिक विद्युत क्षमता एवं बेहतर वोल्टेज विनियमन प्रदान करती है। यह प्रणाली लंबी दूरी तक अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक है।
सरखेज SSP का सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत होने से इस सेक्शन में आधुनिक ट्रैक्शन प्रणाली के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी तथा भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय, ऊर्जा दक्ष एवं कुशल बनाने में सहायता मिलेगी।
इसके माध्यम से भारी एवं तीव्र गति वाली ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने, विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने तथा ऊर्जा दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी।