परे रतलाम मंडल : 14.6-किमी मंदसौर-दलौदा नवीन दोहरीकृत रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण सम्पन्न

पश्चिम सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) श्री ई. श्रीनिवास ने दिनांक 09 मई 2026 को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल  में मंदसौर–दलौदा नवीन दोहरीकृत 14.6- किमी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस नई लाइन पर मोटर ट्रॉली द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया तथा लाइन की संरक्षा एवं परिचालन क्षमता का आंकलन किया।

इसके अतिरिक्त इस सेक्शन पर 120 किमी/घंटा गति परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया गया।

इसके साथ ही रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड बन गया है।

यह उपलब्धि क्षेत्र में तेज, सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन के साथ-साथ औद्योगिक विकास, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। इस निरीक्षण के दौरान पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version