राजकोट मंडल दोहरीकरण कार्य : ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के वांकानेर-दलड़ी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ओखा-भावनगर तथा सोमनाथ—अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनें 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2021 तक आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। विवरण निम्नानुसार है:-

आंशिक रूपसे रद्द ट्रेनें

1)  ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी स्पेशल दिनांक 17 से 25 अक्टूबर, 2021 तक सुरेन्द्रनगर-सोमनाथ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2)  ट्रेन संख्या 09420 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी स्पेशल दिनांक 17 से 26 अक्टूबर, 2021 तक सोमनाथ-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

3)  ट्रेन संख्या 09519 भावनगर-ओखा स्पेशल दिनांक 16 से 25 अक्टूबर, 2021 तक सुरेन्द्रनगर-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

4)  ट्रेन संख्या 09520 ओखा-भावनगर स्पेशल दिनांक 17 से 26 अक्टूबर, 2021 तक ओखा- सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

पश्चिम रेलवे ने रेल यात्रियों से निवेदन किया कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और विशेष ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%