
पितृपक्ष मेला एवं आगामी त्योहारों के अवसर पर पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उठाए गए विभिन्न कदमों का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । दिनांक 21.09.2026 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, श्री डिम्पी गर्ग ने कहा कि देश के विभिन्न शहरों से आने वाले एवं त्योहार के उपरांत वापस जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने हेतु होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा जहां पीने की पानी की व्यवस्था, ट्रेनों की एनाउनसमेंट की व्यवस्था, मेडिकल बूथ सहित अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगे । स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु एक वार रूम बनाया जाएगा जहां से 24×7 स्टेशनों की निगरानी की जा सकेगी । साथ ही स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां लगायी जाएगी । प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज एवं सर्कुलेटिंग एरिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
यात्री सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए निरंतर चौकसी बरती जाएगी । अधिक भीड़ वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की सामान्य बोगियों में यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से चढ़ाने की व्यवस्था हेतु रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों तैनाती की जाएगी ।