मुम्बई-हावडा-मुम्बई एवं हावडा-अहमदाबाद-हावडा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रतिदिन

 रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा  01 जून से चल रही 02810/02809 हावडा-मुम्बई-हावडा स्पेशल ट्रेन एवं 02834/02833 हावडा-अहमदाबाद-हावडा स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन की जगह अब सप्ताह में प्रतिदिन चलेगी ।

02810 हावडा-मुम्बई स्पेशल ट्रेन दिनांक 06 अक्टूबर, 2020 से प्रतिदिन हावडा से चलेगी। इसी प्रकार 02809 मुम्बई-हावडा स्पेशल ट्रेन दिनांक 08 अक्टूबर, 2020 से प्रतिदिन मुम्बई से चलेगी ।

02834 हावडा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 07 अक्टूबर, 2020 से सप्ताह में प्रतिदिन हावडा से चलेगी एवं इसी प्रकार 02833 अहमदाबाद-हावडा स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 अक्टूबर से सप्ताह में प्रतिदिन अहमदाबाद से चलेगी । इन दोनों गाड़ियो का टाटानगर एवं  चक्रधरपुर रेल्वे स्टेशनो में  ठहराव दिया जा रहा है ।
                                                    **
खुर्दा रोड- गाँधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मण्डल से होकर जानी वाली 02974 खुर्दा रोड- गाँधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में दिनांक 03 अक्टूबर, 2020 से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है । इस गाड़ी की समय सारणी मध्य रेलवे के बड्नेरा, अकोला एवं भुसावल रेल्वे स्टेशनो मे की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है ।  नयी समय सारणी के अनुसार बड्नेरा स्टेशन में सुबह 10.30 बजे पहुचकर 10.33 बजे रवाना, अकोला 11.40 बजे पहुचकर 11.45 बजे रवाना एवं  भुसावल रेल्वे 14.00 बजे  पहुचकर 14.05 बजे रवाना होगी ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version