उमरे झाँसी मंडल:आगासोद–बीना तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण का सघन निरीक्षण

दिनांक 12.10.2026 को उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में आगासोद–बीना रेलखंड पर नव-निर्मित तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण का कार्य 25 केवी विद्युत प्रणाली के अंतर्गत पूर्ण कर लिया गया है।

इस क्रम में दिनांक 12.10.2026 को प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज, श्री जे. सी. एस. बोरा द्वारा उक्त रेलखंड पर विद्युतीकरण से संबंधित विद्युत प्रतिष्ठानों एवं उपकरणों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परख निरीक्षण यान एवं टावर वैगन के माध्यम से विद्युत कर्षण प्रणाली से संबंधित विभिन्न अवसंरचनाओं एवं उपकरणों का गहन परीक्षण किया गया।

इसमें समपार फाटक, स्विचिंग पॉइंट, ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट (ओएचई) के खंभों, ओवरहेड विद्युत तारों तथा अन्य आवश्यक विद्युत प्रतिष्ठानों की बारीकी से जाँच की गई। साथ ही, उपकरणों की कार्यक्षमता एवं परिचालन संबंधी प्रभावशीलता का भी आकलन किया गया।

इस निरीक्षण एवं परीक्षण का प्रमुख उद्देश्य विद्युत कर्षण प्रणाली की कार्यक्षमता, विश्वसनीयता तथा रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करना था। निरीक्षण एवं परीक्षण के परिणाम संतोषजनक पाए गए।आगासोद–बीना रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण से रेल परिचालन को अधिक ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर  मुख्य विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट एवं गति शक्ति) श्री संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री पी. पी. शर्मा, सहित अन्य अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी, निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version