उमरे, झाँसी मंडल: बीना-आगासोद तीसरी लाइन का सीआरएस निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल सम्पन्न

दिनांक 13.10.2026 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, श्री ई. श्रीनिवास द्वारा उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के बीना-आगासोद नवनिर्मित तीसरी लाइन रेलखंड का गहन संरक्षा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा ट्रैक पैरामीटर्स, सिग्नल प्रणाली, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग, पुल-पुलियों, ओएचई तथा अन्य तकनीकी एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।

संरक्षा निरीक्षण के उपरांत उक्त नवनिर्मित तीसरी लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस ट्रायल के माध्यम से ट्रैक की संरचनात्मक मजबूती, सिग्नलिंग सिस्टम की दक्षता एवं समग्र परिचालनिक तैयारियों का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा। 

रेल संरक्षा आयुक्त के अनुमोदन उपरान्त यह नवनिर्मित तीसरी लाइन रेलखंड रेलों के गतिमय सञ्चालन हेतु उपलब्ध होगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत ट्रेनों के परिचालन में सुगमता, समयपालन में सुधार,यात्री एवं माल परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

संरक्षा निरीक्षण के अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी / निर्माण श्री अजीत सिंह यादव, मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version