
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में ग्वालियर- झाँसी सेक्शन में 97.1 किलोमीटर की दूरी पर मानक कवच प्रणाली की सफल कमीशनिंग दिनांक 21 सितंबर 2026 को की गई।
इस परियोजना के अंतर्गत झांसी से ग्वालियर तक कुल 97.1 किमी रेलखंड में 1596 RFID टैग लगाए गए हैं। ये RFID टैग ट्रेन की स्थिति एवं पहचान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में कवच प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
मानक कवच एक स्वदेशी Automatic Train Protection (ATP) प्रणाली है, जिसका उद्देश्य मानवीय त्रुटियों की स्थिति में ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को बढ़ाना है। यह प्रणाली लोको पायलट को आवश्यक सुरक्षा सहायता प्रदान करते हुए विभिन्न परिस्थितियों में ट्रेन की गति को नियंत्रित करने में सक्षम है।
मानक कवच के प्रमुख सुरक्षा लाभों में शामिल हैं:
- सामने से होने वाली टक्कर (Head-on Collision) से सुरक्षा
- पीछे से होने वाली टक्कर (Rear-end Collision) से सुरक्षा
- रोल-अवे (Rollaway) से सुरक्षा
- स्टैंडस्टिल (Standstill) सुरक्षा
ग्वालियर – झाँसी सेक्शन में ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन छोड़कर मानक कवच की कमीशनिंग से इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी।