उमरे झांसी मंडल:खुरहंड-अतर्रा-बदौसा नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत लाइन पर प्रधान मुख्य विद्युत इंजिनीयर द्वारा निरीक्षण


दिनांक 21.07.26 को उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेलखंड खंड में नव निर्मित दूसरी 21.267 किमी लंबी रेल लाइन लाइन पर 25 केवी एसी विद्युत कर्षण प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

इस नव विद्युतीकृत खंड का निरीक्षण आज उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री जे. सी. एस. बोरा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान परख निरीक्षण यान एवं टावर वैगन के माध्यम से विद्युत कर्षण प्रणाली से संबंधित विभिन्न अवसंरचनाओं एवं उपकरणों का गहन परीक्षण किया गया।

इसमें समपार फाटक, स्विचिंग प्वाइंट, ओएचई खंभे, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायरिंग तथा अन्य आवश्यक विद्युत प्रतिष्ठानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही सभी उपकरणों की कार्यक्षमता का परीक्षण करते हुए उनकी प्रभावशीलता का आंकलन किया गया।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री जे. सी. एस. बोरा ने स्टेशनों पर उपलब्ध रेल अवसंरचना, विद्युत प्रतिष्ठानों तथा परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा उसकी संरचनात्मक एवं परिचालन सुरक्षा से संबंधित पहलुओं की समीक्षा की गई।

इस परीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन की संरक्षा, विश्वसनीयता तथा विद्युत कर्षण प्रणाली की दक्षता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण एवं परीक्षण के परिणाम संतोषजनक पाए गए। खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेलखंड पर विद्युत कर्षण प्रणाली के आरंभ होने से रेल परिचालन अधिक पर्यावरण-अनुकूल, किफायती एवं दक्ष बनेगा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री पी. पी. शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/सामान्य श्री अशोक प्रिय गौतम एवं मुख्यालय से निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version