उमरे झांसी मंडल : ओहन–मानिकपुर खंड में समपार फाटक संख्या 502 का इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण

दिनांक 14.08.2026 को उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के ओहन–मानिकपुर खंड में इंजीनियरिंग समपार फाटक संख्या 502, जो ओहन स्टेशन से संबद्ध है, का इंटरलॉकिंग कार्य दिनांक 14 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया।

इंटरलॉकिंग कार्य के अंतर्गत इंजीनियरिंग समपार फाटक संख्या 502 पर POLB (Global Make) आधारित इंटरलॉकिंग व्यवस्था के साथ स्लाइडिंग बूम स्थापित किए गए हैं। फाटक की निगरानी एवं विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए RTU (Efftronics Make), ELD (JMV Make) तथा Fuse Alarm (GAEC) जैसी आधुनिक प्रणालियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही STATCON Make IPS स्थापित किया गया है, जिसमें 200 AH बैटरी बैंक उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

फाटक की संरक्षा को और मजबूत करने के लिए इसे डाउन गेट सिग्नल के माध्यम से संरक्षित किया गया है। डाउन होम सिग्नल के कॉलिंग-ऑन ट्रैक तक तीन लगातार DC ट्रैक सर्किट के माध्यम से फाटक की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। वहीं, अप दिशा में फाटक को गेट स्लॉट के माध्यम से संरक्षित किया गया है, जो मानिकपुर स्टेशन के अप एडवांस स्टार्टर को नियंत्रित करता है। इस व्यवस्था से ट्रेन परिचालन के दौरान फाटक की सुरक्षा और इंटरलॉकिंग प्रणाली अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय होगी।

नई इंटरलॉकिंग व्यवस्था के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए फाटक पर तैनात सभी गेटमैन को आवश्यक काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version