उपरे : 9 स्थानों पर 20 नई रेल पिट लाइनों का निर्माण कार्य शुरू

उत्तर पश्चिम रेल ने 9 स्थानों पर रेल रखरखाव के लिए  20 नई रेल पिट लाइनों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इन नई रेल पिट लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है और इन कार्यों के प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

इन नई रेल पिट लाइनों का निर्माण निम्न प्रकार से किया जा रहा है:

* मदार (1 लाइन)

* उमरा (2 लाइन) 

* लालगढ़ (4 लाइन)

* श्रीगंगानगर (2 लाइन)

•हिसार (2 लाइन)

* सूरतगढ़ (2 लाइन)

* खातीपुरा (4 लाइन)

•बाड़मेर (1 लाइन)

* जैसलमेर (2 लाइन)

उत्तर पश्चिम रेलवे  अपने ट्रेनों के रखरखाव अवसंरचना को मजबूत कर रहा है। रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए रखरखाव क्षमता में वृद्धि महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, ट्रेनों के रखरखाव के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 22 रेल पिट लाइनें हैं।

 पिट लाइन ट्रेनों के प्राइमरी मेंटिनेंस के लिए अति आवश्य है। किसी ट्रेन के संचालन के लिए उसका समय पर मेंटिनेंस जरूरी है।

इस व्यापक विस्तार से मौजूदा रखरखाव क्षमता लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे की रेल संचालन क्षमता एक तरीके से दोगुनी हो जाएगी।

 इससे नई रेल सेवाओं की शुरुआत के पर्याप्त अवसर पैदा होंगे। देश के विभिन्न हिस्सों में नई ट्रेनों की शुरुआत सभी  यात्रियों के लिए लाभकारी होगी।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%