उपरे अजमेर मंडल:शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के उदयपुर–हिम्मतनगर खंड में शामलाजी–न्यू मोडासा नई रेल लाइन से संबंधित कार्य के अंतर्गत शामलाजी यार्ड में लाइन नंबर 02 एवं 03 के बीच क्रॉसओवर डालने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेगी। विवरण निम्नानुसार है :

• ट्रेन संख्या 19822 कोटा–असारवा एक्सप्रेस — दिनांक 29 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर 2026 को उदयपुर–असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
• ट्रेन संख्या 19821 असारवा–कोटा एक्सप्रेस — दिनांक 30 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर 2026 को असारवा–उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
• ट्रेन संख्या 01905 कानपुर–असारवा स्पेशल — दिनांक 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर 2026 को उदयपुर–असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
• ट्रेन संख्या 01906 असारवा–कानपुर स्पेशल — दिनांक 29 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर 2026 को असारवा–उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेगुलेट ट्रेन
* ट्रेन संख्या 69243 असारवा–चित्तौड़गढ़ मेमू  दिनांक 04 एवं 05 अक्टूबर 2026 को मार्ग में से 01 घंटा रेगुलेट होगी होगी।
*
रेल यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग एवं ठहराव से संबंधित अद्यतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) पर अवश्य जांच लें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version