उपरे जोधपुर मंडल : फलौदी-जैसलमेर रेलखंड अपग्रेड; अधिकतम गति सीमा अब 110 किमी प्रति घंटा

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में फलौदी-जैसलमेर रेलखंड को अपग्रेड करने का कार्य किया गया है। इस रेलमार्ग में मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा को 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

फलौदी से जैसलमेर 156 किलोमीटर रेलमार्ग में ट्रैक, विद्युतीकरण और सिगनल प्रणालियों को अपग्रेड करने का कार्य किया गया है जिससे न केवल गति सीमा में बढोतरी होगी बल्कि संरक्षा भी और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस कार्य से ट्रेनों के संचालन में गति आएगी तथा यात्रियों के यात्रा समय में कमी होगी। जैसलमेर में पर्यटन और रामदेवरा में धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से यात्रस करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version