उपरे के 2 रेलखंड – चूरू-रतनगढ एवं समदड़ी – मोदरान की गति क्षमता में वृद्धि 

उत्तर पश्चिम रेलवे के 2 रेलखंड, चूरू-रतनगढ एवं समदड़ी – मोदरान पर ट्रैक गति क्षमता में वृद्धि की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल के चूरू-रतनगढ दोहरी लाइन के Km 280 से Km 325 तक 45 कि.मी रेलखंड की सेक्शनल स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा अनुमोदित की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले समदड़ी -भीलड़ी रेल खंड के समदड़ी से मोदरान स्टेशन तक (किमी 0.00 से 93.690 तक) सेक्शनल स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा अनुमोदित की गई है।

इन 2 रेल खण्डों में गति क्षमता में वृद्धि, सिग्नलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन, विद्युतीकरण, ट्रैक उन्नयन, तकनीकी सुधारों तथा आवश्यक संरचनात्मक कार्यों के होने के फलस्वरूप की गई है। आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित किए जाने से ट्रेन परिचालन अधिक संरक्षित और विश्वसनीय हुआ है। इसके साथ ही इस खंड पर कई गति प्रतिबंधों को भी हटाया गया है।

सेक्शन की गति बढ़ने से ट्रेनों के यात्रा समय में कमी आएगी, जिससे यात्रियों को तीव्र और सुगम सफर का लाभ मिलेगा। वहीं, संरक्षा मानकों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इस रेल खंड पर लाइनों की क्षमता में वृद्धि के बाद आगामी समय में अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।
 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version