उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर श्री बी. एल. मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री बी. एल. मीणा भारतीय रेलवे लेखा सेवा के वर्ष 1994 बैच के अधिकारी हैं। हाल ही में, वे मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।
