पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डोमिनगढ़-स्वामी नारायन छपिया रेल खंड में ‘कवच’ प्रणाली कमीशनिंग सम्पन्न

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डोमिनगढ़-स्वामी नारायन छपिया रेल खंड में स्टैंडर्ड ‘कवच’(स्वदेशी टक्कर निरोधी प्रणाली) की कमीशनिंग के लिये 26 अगस्त, 2026 को डोमिनगढ़-जगतबेला खंड में लोको ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

इस लोको ट्रायल में दो कवच फिटेड लोकोमोटिव इंजनों के द्वारा हेड ऑन एवं रियर कोलिजन को रोकने के लिये ऑटोमेटिक ब्रेकिंग की टेस्टिंग की गई तथा एस.ओ.एस. जनरेशन का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान दोनों लोको हेड ऑन एवं रियर कोलिजन को बचाने हेतु निर्देशित दूरी से पहले ही रूक गये।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों के सीतापुर-बुढ़वल-गोरखपुर-भटनी-छपरा खंड में कवच का कार्य किया जा रहा है।

कवच‘भारत की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ए.टी.पी.) प्रणाली है, जिसे ट्रेनों की आवाजाही की निरन्तर निगरानी के माध्यम से सिगनल पास एट डेंजर (एस.पी.ए.डी.) की घटनाओं तथा ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह प्रणाली आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाती है, ट्रेनों को अधिकतम अनुमन्य गति पर संरक्षित रूप से चलने में सक्षम बनाती है, परिचालन विश्वसनीयता में सुधार करती है तथा घने कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों में भी संरक्षित ट्रेन संचलन में सहायता करती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version