दपूमरे : 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा 353 दिन में किया हासिल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में दिनांक 19 मार्च 2026 को रिकॉर्ड समय में 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार किया।

उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024–25 की तुलना में 9 दिन पहले हासिल की गई है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की निरंतर बढ़ती परिचालन क्षमता, बेहतर योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त प्रमाण है।

इस उपलब्धि के पीछे आधुनिक लोडिंग अवसंरचना, ग्राहक-केंद्रित नीतियाँ, डिजिटल पहल तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं। बिलासपुर–झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन तथा राजनांदगांव–नागपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं बिलासपुर–नागपुर के मध्य चौथी रेल लाइन का कार्य भी चरणबद्ध रूप से प्रगति पर है।

माल परिवहन के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। त्योहारों, छुट्टियों एवं अन्य विशेष अवसरों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को अधिकाधिक आरक्षित बर्थ एवं सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version