दपूमरे रायपुर मंडल : ताड़ोकी–रावघाट सीआरएस निरीक्षण के साथ ही दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता श्री सुमीत सिंघल द्वारा कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा किया गया ।

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2026 को सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा ताड़ोकी से रावघाट सेक्शन का निरीक्षण किया एवं गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) भी संपन्न किया गया ।

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण एवं गति परीक्षण नई रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस दौरान रेल लाइन, पुल-पुलियों, विद्युतीकरण, सिग्नलिंग एवं अन्य संरक्षा तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेलखंड की परिचालन क्षमता एवं संरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट का निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। रेल प्रशासन द्वारा आवश्यक संरक्षा प्रक्रियाओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी। दल्लीराजहरा  रावघाट रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्तमान में दल्लीराजहरा से ताड़ोकी तक यात्रियों को रेल की सुविधा मिल रही है ।

ताड़ोकी – रावघाट  सेक्शन में ट्रेन परिचालन से रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी एवं आवागमन के बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे । कृषि उत्पादों एवं स्थानीय व्यापारिक वस्तुओं के परिवहन को सुगमता मिलेगी, नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापार से जुड़े अवसरों तक पहुंचने में सुविधा होगी ।

साथ ही, पर्यटन, निवेश तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर श्री मुदित भटनागर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) मुख्यालय बिलासपुर, मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर श्री दयानंद, एवं संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version