
श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पद भार आज दिनांक 13 जुलाई’ 2026 को ग्रहण किया ।
श्री शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी है । श्री रहमान इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पूर्व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, डॉ.सुस्कर विपुल विलासराव का स्थानांतरण रायपुर रेल मण्डल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर हुआ है ।