ध्रांगध्रा- सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें रद्द या डायवर्ट

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के ध्रांगध्रा- सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे से निकलने या टर्मिनेट होने वाली लम्बी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है।

 इन प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

रद्द / आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें:

1) ट्रेन संख्या 09116/09115 भुज – दादर- भुज स्पेशल की 21 से 23 मार्च, 2021 तक शुरू होने वाली सेवाऍं पूरी तरह से रद्द रहेंगी।

2) ट्रेन संख्या 02974 पुरी – गांधीधाम विशेष की 20 मार्च, 2021 से शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

3) ट्रेन संख्या 02973 गांधीधाम – पुरी विशेष की 24 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

डायवर्ट की गईं ट्रेनें:

1) 20 और 23 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 04311 बरेली – भुज विशेष की सेवाओं को पालनपुर – भिलड़ी – सामाखियाली के रास्ते चलाया जाएगा।

2) 23 और 24 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 04312 भुज – बरेली विशेष की सेवाओं को सामाखियाली- भिलड़ी – पालनपुर के रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा और यह सेवा 17.05 बजे भुज से प्रस्थान करेगी।

शॉर्ट टर्मिनेटेड / शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें:

1) ट्रेन संख्या 09336 इंदौर – गांधीधाम विशेष की 21 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा को अहमदाबाद में समाप्त किया जाएगा। अर्थात यह अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच रद्द रहेगी।

2) ट्रेन संख्या 09335 गांधीधाम – इंदौर विशेष की 22 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद से आरंभ होगी। अर्थात यह गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।

3) ट्रेन संख्या 09003 बांद्रा टर्मिनस – भुज विशेष की 21 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद में समाप्त की जाएगी। अर्थात यह अहमदाबाद और भुज के बीच रद्द रहेगी।

4) ट्रेन संख्या 09004 भुज –  बांद्रा टर्मिनस विशेष की 22 मार्च, 2021 से शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद से आरंभ होगी। अर्थात यह भुज और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।

5) ट्रेन संख्या 06506 के एस आर बैंगलुरु – गांधीधाम विशेष की 20 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा को अहमदाबाद में समाप्त किया जाएगा। अर्थात यह अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच रद्द रहेगी।

6) ट्रेन संख्या 06505 गांधीधाम – के एस आर बैंगलुरु विशेष की 23 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद से आरंभ होगी। अर्थात यह गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।

7) ट्रेन संख्या 01192 पुणे – भुज विशेष की 22 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद में समाप्त की जाएगी अर्थात यह अहमदाबाद और भुज के बीच रद्द रहेगी।

8) ट्रेन संख्या 01191 भुज – पुणे विशेष की 24 मार्च, 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद से आरंभ होगी। अर्थात यह भुज और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version