‘इटारसी-मानिकपुर तीसरी लाइन सर्वे अंतिम चरण में’ : पमरे महाप्रबंधक

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने दिनांक 27.04.2026 को मीडिया से सौजन्य भेंट करते हुए बताया कि इटारसी-मानिकपुर रेलखंड में तीसरी लाइन का स्वीकृत कार्य का सर्वे अंतिम चरण में हैI इसके पूर्ण होते ही कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया जायेगाI

अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि अन्य स्वीकृत कार्यों में बीना-भोपाल-इटारसी चौथी लाइन का भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर हैI

पश्चिम मध्य रेल में नई रेल लाइन परियोजनाओं में ललितपुर-खजुराहों-सतना-पन्ना-रीवा-सीधी-सिंगरौली (541 किमी) एवं रामगंजमण्डी-भोपाल (276.5 किमी) के निर्माण कार्य प्रगति पर है और निर्धारित लक्ष्य में पूरा करने के उद्देश्य से तेजी से कार्य किया जा रहा है।

रीवा-सतना दोहरीकरण (50 किमी) का केवल एक मात्र शेष रेलखंड हिनौता रामवन-तुर्की रोड (09 किमी) इस वर्ष जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगाI बीना-कटनी तीसरी लाइन (259 किमी) का संपूर्ण कार्य जनवरी 2026 में पूर्ण कर लिया गया है ।

वित्तीय वर्ष 2025-26 पश्चिम मध्य रेल ने अधोसंरचना विकास के अंतर्गत 117 किमी रेल परियोजनाएँ पूर्ण की गईं, जिससे क्षमता और परिचालन दक्षता में वृद्धि हुई।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%