आरसीएफ निर्मित पहली वंदे भारत का 180 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल

पश्चिम मध्य रेल कोटा मंडल के कोटा-चौमहला–कोटा रेल खंड पर दिनाँक 06 मई, 2026 को रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला द्वारा निर्मित पहली वंदे भारत ट्रेनसेट का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ट्रायल में वंदे भारत ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति सफलतापूर्वक प्राप्त की।

यह ट्रेनसेट अत्याधुनिक ट्रेन कंट्रोल एवं प्रोपल्शन प्रणाली से सुसज्जित है, जो एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा आपूर्ति की गई है। इससे पूर्व 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रायल सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा चुके हैं। अब परीक्षण कार्यक्रम को 180 किमी प्रति घंटे तक विस्तारित किया गया है, जो इस स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की गति क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस ट्रायल में ट्रैक्शन परफॉर्मेंस मूल्यांकन, ब्रेक प्रणाली सत्यापन एवं सिस्टम इंटीग्रेशन परीक्षण सम्मिलित थे, ताकि उच्च गति पर सुरक्षित एवं विश्वसनीय परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%