पमरे : अप्रैल माह में रूपये 744 करोड़ का प्रारंभिक राजस्व अर्जित किया

पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2026 माह में रूपये 744 करोड़ 13 लाख का कुल प्राम्भिक राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी माह (रूपये 739 करोड़ 84 लाख) की तुलना में अधिक है।

इसमें यात्री यातायात से रुपये 220 करोड़ 06 लाख, माल यातायात से रुपये 480 करोड़ 82 लाख, अन्य कोचिंग से रुपये 15 करोड़ 31 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 27 करोड 94 लाख का रेलवे ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू शामिल है।
यदि मण्डल वाइस बात करे तो अप्रैल 2026 माह में जबलपुर मण्डल ने रूपये 439 करोड़ 93 लाख, भोपाल मण्डल ने 173 करोड़ 91 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 130 करोड़ 29 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।

यात्री यातायात के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-

 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं। साथ ही पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित भी किया जा रहा हैं।
 यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
 यात्रियों की सुविधा के लिए नए प्रायोगिक ठहराव दिए जा रहे हैं। साथ ही मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि को भी बढ़ाया जा रहा हैं।

माल यातायात के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-

 माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं ।
 नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है।
 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/ साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
 व्यवसाय विकास इकाइयां (बीडीयू) के तहत नए ग्राहक को आकर्षित करने के लिए रेलवे द्वारा फ्रेट लोडिंग की प्रोत्साहित योजनाओं के अंतर्गत अनेक छूट और रियायतें दी जा रही हैं।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%