पमरे ने जून माह में 575 वैगनों एवं 99 कोचों की मरम्मत की

पश्चिम मध्य रेल के भोपाल एवं कोटा स्थित रेल कारखानों में कोचों एवं वैगनों के अनुरक्षण कार्य को निरंतर उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के जून 2026 के दौरान दोनों कारखानों में कुल 674 कोचों/वैगनों का पीरियोडिक ओवरहॉलिंग (POH) किया गया। जिसमें सीआरडब्ल्यूएस, भोपाल द्वारा 99 कोचों तथा डब्ल्यूआरएस, कोटा द्वारा 575 वैगनों का पीरियोडिक ओवरहॉलिंग शामिल है।

इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में दोनों कारखानों द्वारा कुल 2045 कोचों/वैगनों का पीरियोडिक ओवरहॉलिंग किया गया। इसमें सीआरडब्ल्यूएस, भोपाल द्वारा 286 कोचों तथा डब्ल्यूआरएस, कोटा द्वारा 1759 वैगनों का अनुरक्षण किया गया है।

पीरियोडिक ओवरहॉलिंग (POH) के दौरान किए जाने वाले प्रमुख कार्य:

  • कोचों एवं वैगनों की बॉडी तथा अंडरगियर की मरम्मत कर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जाता है।
  • ट्रॉली एवं बोगी के सभी महत्वपूर्ण पुर्जों का अनुरक्षण एवं मरम्मत की जाती है।
  • एयर ब्रेक सिस्टम, बफर तथा अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरणों की मरम्मत एवं परीक्षण किया जाता है, जिससे सुरक्षा में वृद्धि तथा झटका-मुक्त यात्रा सुनिश्चित होती है।
  • पहियों (व्हील) एवं धुरी (एक्सल) का निरीक्षण, मरम्मत एवं रखरखाव कर परिचालन सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाया जाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version