जबलपुर-लखनऊ-जबलपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन

रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 05205/05206 जबलपुर-लखनऊ-जबलपुर के मध्य प्रतिदिन अगली सूचना तक पूर्णतः आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

यह स्पेशल गाड़ी संख्या 05205 लखनऊ से जबलपुर दिनांक 05 अक्टूबर 2020 से प्रतिदिन और वापसी में गाड़ी संख्या 05206 जबलपुर से लखनऊ दिनांक 06 अक्टूबर 2020 से प्रतिदिन चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान द्वितीय श्रेणी, 12 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

नोट:- इस ट्रेन में चलने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जैसे मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन आदि नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version