
पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के राजेंद्रपुल-हाथीदह (ऊपर) नए रेल पुल का प्रथम दिवसीय संरक्षा निरीक्षण, दिनांक 03.10.2026 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल कोलकाता, श्री गुरु प्रकाश द्वारा किया गया।
माल और यात्री परिवहन के लिए बनाए गए नए पुल पर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण का निरीक्षण किया गया। संपूर्ण निरीक्षण दो दिनों 03 एवं 04 अक्टूबर में संपन्न की जानी है। दिनांक 03.10.2026 को निरीक्षण के प्रथम दिन संपूर्ण निरीक्षण मोटर ट्रॉली द्वारा किया गया।
इस निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा राजेंद्रपुल और हाथीदह ऊपर के बीच बने मुख्य पुल (पूर्वी लाइन), हाथीदह ऊपर से रामपुर डुमरा के बीच नए वाया-डक्ट-1 (हावड़ा एंड) तक का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया।
इस पुल पर ट्रेनों के परिचालन के प्रारंभ होने से उत्तर एवं दक्षिणी बिहार के रेल यातायात की गति एवं क्षमता में वृद्धि होगी । इस निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त, के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण, श्री राजीव गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर श्री विनोद कुमार सहित निर्माण संगठन, इरकाॅन एवं मंडल के उच्च अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
मोकामा– रामपुर डुमरा रेलखंड में 03 नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, 02 एलसी गेट इंटरलॉकिंग एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य की हुई कमिश्निंग
दिनांक 03.10.2026 को पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के मोकामा– रामपुर डुमरा रेलखंड के लगभग 13 किलोमीटर हिस्से में आज 03 नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, 02 लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग तथा ऑटो सिग्नलिंग कार्य की कमिश्निंग की गई ।
मोकामा– रामपुर डुमरा रेलखंड में टाल, हाथीदह एवं रामपुर डुमरा में 03 नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमिश्निंग की गई । इसके साथ ही इस रेलखंड में 02 लेवल क्रॉसिंग गेटों की इंटरलॉकिंग की गई ।
नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमिश्निंग से ट्रेनों के परिचालन में अधिक दक्षता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी । लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग से सड़क एवं रेल यातायात के सुरक्षित संचालन में मदद मिलेगी। ऑटो सिग्नलिंग कार्य के पूरा होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही ट्रेनों के बेहतर परिचालन प्रबंधन, लाइन क्षमता के अधिक प्रभावी उपयोग तथा रेल संरक्षा सुनिश्चित होगी ।