उमरे झांसी मंडल : ऐट–कोंच रेलखंड पर “केवल एक गाड़ी पद्धति” समाप्त, पूर्ण ब्लॉक पद्धति लागू

दिनांक 14.07.2026 को  उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने ऐट–कोंच रेलखंड पर संचालित ऐतिहासिक “केवल एक गाड़ी पद्धति” [one train only system] को सफलतापूर्वक समाप्त कर इस खंड पर पूर्ण ब्लॉक पद्धति [Absolute Block system] लागू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि “केवल एक गाड़ी पद्धति” भारतीय रेल की अत्यंत पुरानी परिचालन व्यवस्था थी। वर्तमान में यह व्यवस्था केवल उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ऐट–कोच रेलखंड पर ही संचालित थी।

केवल एक गाड़ी पद्धति में किसी रेलखंड पर एक समय में केवल एक ही ट्रेन का संचालन किया जा सकता था। अब पूर्ण ब्लॉक पद्धति लागू होने से आधुनिक सिग्नलिंग एवं संचार प्रणाली के माध्यम से रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दक्षतापूर्वक किया जाएगा। इस कमीशनिंग के साथ कोंच स्टेशन पर मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा।

इस कार्य के अंतर्गत गति शक्ति यूनिट, झांसी द्वारा कोंच स्टेशन के पैनल इंटरलॉकिंग में आवश्यक परिवर्तन तथा मंडल की सिग्नल एवं दूरसंचार टीम द्वारा ऐट स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) में आवश्यक संशोधन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

कमीशनिंग कार्य के दौरान कुल 5 मुख्य सिग्नल, 7 शंट सिग्नल, 6 प्वाइंट मशीन, 5 ट्रैक सर्किट, 1 ड्यूल एक्सल काउंटर, 6 डिटेक्शन प्वाइंट (DP), डाटा लॉगर वायरिंग तथा कुल 24 रूट का सफल एकीकरण एवं परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त खंड में स्थित 4 गैर-अंतःसंलग्न (Non-Interlocked) इंजीनियरिंग लेवल क्रॉसिंग गेटों पर संचार प्रणाली उपलब्ध कराई गई तथा सभी चारों लेवल क्रॉसिंग गेटों पर गेट लॉज का भी प्रावधान किया गया।

ऐट–कोंच रेलखंड का इतिहास

8.49 मील  लंबी,  ऐट–कोंच रेलखंड  की स्थापना 07 दिसंबर 1903 को ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे कंपनी (Great Indian Peninsula Railway Company ) द्वारा की गई ।  ऐट-कोंच रेल खंड पर प्रतिदिन 3 डिब्बों की कुल 5 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिनकी समय सारिणी (Time Table) निम्नवत  है :-

गाडी संख्याकोंच प्रस्थान ऐट आगमनकिलोमीटर में दूरीयात्रा समय
5186204:2505:0013.3235 मिनट
5186406:3507:0513.3230 मिनट
5186609:4510:2013.3235 मिनट
5186814:0014:3513.3235 मिनट
5187019:3020:0513.3235 मिनट
गाडी संख्याऐट प्रस्थानकोंच आगमनकिलोमीटर में दूरीयात्रा समय
5186105:3006:0513.3235 मिनट
5186308:1008:4513.3235 मिनट
5186512:2012:5513.3235 मिनट
5186716:0016:3513.3235 मिनट
5186921:2522:0013.3235 मिनट

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version