उमरे झांसी मंडल: गुड्स कोर्ड लाइन को कोचिंग ट्रेन की  फिटनेस के लिए रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण संपन्न

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के खजुराहो कॉर्ड लाइन परियोजना के अंतर्गत दरियागंज से सिंहपुरपुर डुमरा के मध्य लगभग 1.9 किलोमीटर नवनिर्मित कॉर्ड लाइन खंड पर रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा स्पीड ट्रायल एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान रेल पथ, सिग्नलिंग प्रणाली तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण कर संरक्षा मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों की गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। अधिकारियों की उपस्थिति में रेल परिचालन की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में खजुराहो रेलवे स्टेशन स्थित नवनिर्मित पैनल बिल्डिंग, ईआई (Electronic Interlocking) रूम, आईपीएस (Integrated Power Supply) रूम, बैटरी रूम तथा ओएफसी (Optical Fiber Communication) बैटरी रूम का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान सिग्नल एवं इंटरलॉकिंग प्रणाली की कार्यप्रणाली, विद्युत बैकअप व्यवस्था, बैटरी चार्जिंग सिस्टम, सुरक्षा प्रबंधों तथा संचार प्रणाली की निर्बाध कार्यक्षमता का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान संरक्षा मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता, सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए सभी तकनीकी प्रणालियों के नियमित रखरखाव, सतत निगरानी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात् उक्त खंड पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया गया ।  रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत खंड पर यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रारंभ हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) उत्तर मध्य रेलवे श्री अनामुल हक, मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति इकाई श्री प्रदीप कुमार सिंह, सी ई/टी एम सी श्री गौरव वर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%