पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल : गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी तीसरी नई विद्युतीकृत लाइन का सीआरएस निरीक्षण संपन्न

दिनांक 10/07/2026 को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी (4.89 किमी.) के मध्य, 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के तीसरी नई विद्युतीकृत लाइन का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वाेत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेशन का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड में प्वाइंट एण्ड क्रासिंग सं0 226ए का मानकों के अनुरुप निरीक्षण किया। इसके पश्चात् आयुक्त महोदय ने अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से गोण्डा कचहरी-गोण्डा जं0 रेलखण्ड के मध्य ब्रिज सं0 354, 362 तथा एलएचएस का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया।

इसके उपरान्त समपार सं0 261ए आयुक्त महोदय ने समपार का अवलोकन किया तथा डयूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी।

तदुपरान्त गोण्डा जं0 रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर रेल संरक्षा आयुक्त ने मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, नवनिर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल, सेन्ट्रल रिले रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन का व्यापक निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी बिन्दुओं को परखा।

निरीक्षण के अंतिम चरण में, रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तृतीय विद्युतकर्षण युक्त रेल लाइन पर सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा 71 किमी प्रति घंटे की अधिकतम अनुमेय गति से सफल स्पीड ट्रायल किया।

इस अवसर पर मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री ओ.पी.सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, श्री अनुज मित्तल, मुख्य इंजीनियर/टीएमसी, श्री संजय यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर, श्री सुरेश कुमार और मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version