
दिनांक 07.09.2026 को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के नूनखार से भाटपार रानी रेलखंड के मध्य 20.11 किमी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग (ABS) प्रणाली की स्थापना एवं कमीशनिंग का कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।
इस कार्य के लिए 06 सितम्बर, 2026 से दो दिवसीय नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया गया तथा इसके बाद तीन घंटे का टेस्टिंग ब्लॉक लेकर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
इस दौरान रेलखंड में पांच ऑटो हट AH-14, AH-15, AH-16, AH-17 एवं AH-18 स्थापित किए गए। इन ऑटो हट में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग से संबंधित आधुनिक उपकरण, जिनमें WESTRACE MK-II/KYOSAN EI रैक, Dual MSDAC, SSI टाइप UFSBI, नेटवर्क डेटा लॉगर, IPS, फायर अलार्म सिस्टम एवं ELD जैसे प्रमुख उपकरण संस्थापित किए गए हैं।
ब्लॉक सेक्शन ऑटो सिगनल के संचालन के लिए नूनखार, भटनी जंक्शन एवं भाटपार रानी स्टेशनों पर EI आधारित Dual VDU लगाए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को Project Unit/BSB, GKP एवं Division Open Line/BSB की टीमों द्वारा आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के दौरान भाटपार रानी स्टेशन पर LC No. 112 Spl. के MLB गेट को LED सिगनल युक्त ELB गेट में परिवर्तित किया गया है। इससे समपार फाटक पर सिगनलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ परिचालन सुरक्षा को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।
EI आधारित ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली को लागू होने के उपरान्त भटनी-भाटपार रानी रेलखंड के मध्य किमी संख्या 430/5-7 पर स्थित नोनापार(NNPR) IBS को समाप्त कर दिया गया है।ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली से रेल संचालन और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं भरोसेमंद होगा।