उपरे : अजमेर लोको वर्कशॉप में मेमू व इलेक्ट्रिक लोको के पीओएच हेतु विस्तार कार्य पूरा

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर स्थित लोको वर्कशॉप में “मेमू एवं इलेक्ट्रिक लोको रोलिंग स्टॉक के पीरियॉडिक ओवरहॉलिंग (POH) के लिए सुविधाओं के विस्तार” से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अनुरक्षण कार्यों में विस्तार का यह कार्य तय मानकों के अनुसार पूरा किया।

इस कार्य के तहत वर्कशॉप में इन्फ्रास्ट्रक्चर का व्यापक विस्तार किया गया है। 60 मीटर चौड़े डीपीओएच शेड को 92 मीटर तक बढ़ाया गया है, जिसके साथ 5 ट्रैक भी तैयार किए गए हैं। इससे ट्रेनों के मेंटेनेंस कार्य में तेजी और दक्षता आएगी।

इसके साथ ही, नए और मौजूदा शेड में 7 पिट्स का निर्माण किया गया है, जिससे तकनीकी जांच और मरम्मत कार्य अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। इस कार्य के तहत में बोगी क्लीनिंग एरिया और इंजन क्लीनिंग एरिया की भी विशेष प्रावधान किया गया है, जो साफ-सफाई और रखरखाव के स्तर को बेहतर बनाएगी।

प्रशासनिक कार्यों में सुगमता के लिए शेड में कार्यालय भवनों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही शेड के बाहर 2 नए ट्रक बिछाये गए हैं और उन्हें ट्रैवर्सर क्षेत्र तक विस्तारित किया गया है, जिससे रेल इंजनों और कोचों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। विस्तारित शेड के अंत में एक कवर्ड पाथवे का निर्माण भी किया गया है, जो अधिक सुगमता प्रदान करेगा।

इन कार्यों के पूरा होने से मेमू और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और परिचालन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version