उपरे अजमेर मंडल: बड़ी सादड़ी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और यार्ड मॉडिफिकेशन संपन्न

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के बड़ी सादड़ी-नीमच सेक्शन में नए स्टेशनों को चालू करने के सिलसिले में बड़ी सादड़ी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) बदलाव और यार्ड मॉडिफिकेशन का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। परिचालन और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्टेशन को स्टैंडर्ड-II से स्टैंडर्ड-III में अपग्रेड किया गया है।

ईआई सिस्टम, सिग्नलिंग सर्किट, रूट और नियंत्रण प्रणालियों में जरूरी बदलाव करके उनका पूरी तरह से परीक्षण किया गया। ट्रेन डिटेक्शन की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए मौजूदा ट्रैक सर्किटिंग के साथ 19 एमएसडेक लगाए गए हैं। सेफ्टी इंटीग्रिटी टेस्ट भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसमें सभी सिग्नलिंग प्रणालियां मानकों के अनुरूप सही पाई गईं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version