उपरे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन

श्री पंकज शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में मंगलवार, दिनांक 07 जुलाई 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा ,यात्री सुविधाओं, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर, कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।

श्री शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को कहा कि संरक्षित रेल संचालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। तथा कवच के कार्य को भी अतिशीघ्र पूरा किया जाए । इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों के निष्पादन को गति तथा संरक्षा को प्राथमिकता पर बल दिया।

उन्होने मानसून के मौसम में ट्रैक की सुरक्षा व नियमित पेट्रोलिंग के साथ साथ विद्युत व संकेत उपकरणों पर विशेष निगरानी कर समुचित मेन्टेनेंस करने के निर्देश प्रदान किये ।

श्री शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिए।

श्री पंकज शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण किया

श्री पंकज शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक (भारतीय रेल मैनजमेंट सर्विस IRMS) के पद पर दिनांक 01.07.2026 को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री पंकज शर्मा रेलवे बोर्ड में प्रमुख कार्यकारी निदेशक/विद्युत विकास (Principal Executive Director/Electrical Development) के पद पर कार्यरत् थे। श्री पंकज शर्मा  भारतीय रेल इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेवा  (IRSEE) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version