पमरे : कटनी–बीना तृतीय लाइन परियोजना कार्य संपन्न

दिनाँक 16.04.2026 को पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कटनी–बीना सेक्शन पर तृतीय लाइन परियोजना के अंतर्गत बांदकपुर से घटेरा रेलखंड का कार्य संपन्न होने के साथ ही इस परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है।

कुल 259.91 किलोमीटर लंबी यह परियोजना वर्ष 2016–17 में स्वीकृत हुई थी, जिसकी कुल लागत लगभग ₹ 4000 करोड़ से अधिक रही। इस खंड में 12 महत्वपूर्ण एवं 26 बड़े पुलों सहित 311 छोटे पुलों का निर्माण किया गया तथा कुल 32 रेलवे स्टेशन इस परियोजना से लाभान्वित हुए हैं।

भू-रणनीतिक महत्व और जंक्शन कनेक्टिविटी : इस परियोजना के दोनों छोर पर स्थित कटनी और बीना रेलवे स्टेशन, रेल नेटवर्क की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन हैं।

कटनी स्टेशन पाँच प्रमुख रेल मार्गों (कटनी-सिंगरौली, कटनी-बीना, कटनी-मानिकपुर, कटनी-जबलपुर एवं कटनी-बिलासपुर) को जोड़ता है। यह उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशा की ट्रेनों के लिए एक प्रमुख संगम बिंदु है।

बीना स्टेशन से चार प्रमुख रेल मार्गों (बीना-झाँसी, बीना-गुना, बीना-भोपाल एवं बीना-कटनी) का संचालन होता है, जो इसे उत्तर भारत एवं मध्य भारत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जंक्शन बनाता है।

कोयला परिवहन का प्रमुख मार्ग : कटनी–बीना सेक्शन देश के सबसे व्यस्त कोयला परिवहन मार्गों में से एक जहाँ से बड़ी मात्रा में कोयला विभिन्न ताप विद्युत संयंत्रों तक पहुंचाया जाता है। तृतीय लाइन के संचालन से मालगाड़ियों की गति एवं आवागमन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%