
यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल द्वारा मीटर गेज (MG) सेक्शन में 8 ट्रेनों का नियमित संचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, मीटर गेज सेक्शन में संचालित ट्रेनों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है—
1.ट्रेन संख्या 52949 वेरावल-देलवाडा मीटरगेज ट्रेन वेरावल स्टेशन से दोपहर 14.00 बजे प्रस्थान कर 17.40 बजे देलवाडा स्टेशन पहुंचती है।
2.ट्रेन संख्या 52955 वेरावल-जूनागढ़ मीटरगेज ट्रेन वेरावल स्टेशन से सुबह 06.15 बजे प्रस्थान कर 10.20 बजे जूनागढ़ पहुंचती है।
3.ट्रेन संख्या 52946 जूनागढ़-वेरावल मीटरगेज ट्रेन जूनागढ़ स्टेशन से सुबह 06.15 बजे प्रस्थान कर 10.20 बजे वेरावल पहुंचती है।
4.ट्रेन संख्या 52952 जूनागढ़-देलवाडा मीटरगेज ट्रेन जूनागढ़ स्टेशन से सुबह 08.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14.40 बजे देलवाडा पहुंचती है।
5.ट्रेन संख्या 09595 जूनागढ़-चलाला मीटरगेज स्पेशल ट्रेन जूनागढ़ स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14.50 बजे चलाला पहुंचती है।
6.ट्रेन संख्या 52950 देलवाडा-वेरावल मीटरगेज ट्रेन देलवाडा स्टेशन से सुबह 07.50 बजे प्रस्थान कर 11.10 बजे वेरावल पहुंचती है।
7.ट्रेन संख्या 52951 देलवाडा-जूनागढ़ मीटरगेज ट्रेन देलवाडा स्टेशन से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान कर 17.25 बजे जूनागढ़ पहुंचती है।
8.ट्रेन संख्या 09596 चलाला-जूनागढ़ मीटरगेज स्पेशल ट्रेन चलाला स्टेशन से दोपहर 15.20 बजे प्रस्थान कर शाम 18.45 बजे जूनागढ़ पहुंचती है।