परे अहमदाबाद मंडल द्वारा अक्टूबर 2026 में कुल ₹830 करोड़ का राजस्व अर्जित

पश्चिम रेलवे,अहमदाबाद मंडल ने अक्टूबर 2026 में कुल ₹830 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। माल भाड़ा, यात्री, पार्सल एवं टिकट जांच सहित विभिन्न मदों से अर्जित राजस्व का विवरण निम्नवत् है:

1. वित्तीय एवं वाणिज्यिक प्रदर्शन

  • माल भाड़ा आय: ₹655 करोड़, जो पिछले वर्ष के ₹612 करोड़ की तुलना में 7% अधिक है।
  • यात्री आय: ₹164.75 करोड़, जो पिछले वर्ष के ₹149.50 करोड़ की तुलना में लगभग 10% अधिक है।
  • पार्सल आय: ₹7 करोड़, जो पिछले वर्ष के ₹5.17 करोड़ की तुलना में 35% अधिक है।
  • टिकट जांच आय: ₹3.25 करोड़।

2. माल परिवहन में नई उपलब्धियां

अहमदाबाद मंडल ने नए कमोडिटी एवं नए गंतव्यों के परिवहन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।

  • M/s Kutch Copper Limited द्वारा कॉपर स्लैग की 7 रेक लोड की गईं, जिससे ₹3.56 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
  • जीरे की 4 वैगन की आंशिक लोडिंग से ₹4.72 लाख का राजस्व अर्जित हुआ।
  • M/s Synergy Saurashtra Pvt. Ltd. द्वारा गांधीधाम से मेट कोक की एक रेक लोड की गई, जिससे ₹71.70 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। यह ट्रैफिक लगभग 3.5 वर्षों बाद रेलवे को वापस मिला।
  • M/s Krishana Phoschem Ltd. द्वारा मुंद्रा पोर्ट से विभिन्न नए गंतव्यों के लिए आयातित उर्वरक की 8 रेक लोड की गईं, जिससे ₹4.55 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
  • M/s Khaitan Chemicals & Fertilizers Limited द्वारा आयातित उर्वरक की 3 रेक लोड कर ₹1.08 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया।
  • स्टील पाइप, इंडस्ट्रियल साल्ट, बांस पल्प एवं सीमेंट के परिवहन से भी मंडल को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

3. नए ग्राहकों को रेल परिवहन से जोड़ने की पहल

· M/s Birla Corporation Ltd. द्वारा पेट कोक की 2 रेक लोड की गईं, जिससे ₹2.16 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

·         27 अक्टूबर 2026 को GRFV टर्मिनल से पहली बार M/s Simplot India की फ्रोजन सब्जियों से भरे 20 रेफ्रिजरेटेड कंटेनरों की रेक लोड की गई। इसमें 540.49 टन माल का परिवहन किया गया, जिससे ₹2.36 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। यह सड़क परिवहन से रेल परिवहन की ओर माल स्थानांतरित करने की महत्वपूर्ण पहल है।

4. यात्री सेवाएं एवं विशेष ट्रेनों का संचालन

·त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अक्टूबर माह में 46 विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए गए, जिनसे लगभग 58 हजार यात्रियों को सुविधा मिली तथा ₹5.28 करोड़ का यात्री राजस्व अर्जित हुआ।

·30 अक्टूबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा बेचराजी–साबरमती MEMU ट्रेन की उद्घाटन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त, साबरमती–काटोसन रोड MEMU ट्रेन को 28 अक्टूबर से चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया।

5. टिकट जांच अभियान

·बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध अक्टूबर माह में सघन टिकट जांच अभियान चलाए गए। अहमदाबाद, साबरमती, गांधीधाम, मेहसाणा, भुज, पालनपुर एवं वीरमगाम सहित विभिन्न स्टेशनों पर फोर्ट्रेस, एम्बुश एवं विशेष फोर्ट्रेस चेक आयोजित किए गए।

· इन अभियानों के दौरान कुल 4,166 अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए तथा ₹38.62 लाख का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, एंटी-लिटरिंग के लगभग 90 मामलों में ₹0.60 लाख तथा एंटी-स्मोकिंग के 11 मामलों में ₹0.22 लाख का जुर्माना वसूला गया।

6. पार्सल एवं गैर-किराया राजस्व

  • पार्सल स्पेस की 2 परिसंपत्तियों के 3 वर्षीय लीज अनुबंध से कुल ₹11.13 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।
  • असरवा स्टेशन पर डिजिटल स्टोरेज लॉकर के संचालन एवं रखरखाव का 5 वर्षीय अनुबंध प्रदान किया गया।
  • मणिनगर स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज तथा अहमदाबाद स्टेशन की 7 लिफ्टों पर विज्ञापन प्रदर्शन के अनुबंध प्रदान किए गए।
  • मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मारुति सुजुकी कारों के प्रदर्शन के माध्यम से गैर-किराया राजस्व अर्जित किया गया।

7. अन्य वाणिज्यिक एवं यात्री सुविधा संबंधी पहल

·खाखरेची गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का विकास किया जा रहा है, जिससे आधुनिक माल परिवहन सुविधाओं एवं रेलवे राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। भुज स्टेशन पर पे एंड पार्क सुविधा का 3 वर्षीय अनुबंध प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अहमदाबाद, पालनपुर, पाटन, मेहसाणा एवं गांधीधाम में कुल 7 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP) स्टॉल आवंटित किए गए।

· अक्टूबर माह में PRS टिकटों में डिजिटल ट्रांजैक्शन की हिस्सेदारी 20.26% तथा UTS टिकटों में 37.34% रही।

·एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में अक्टूबर 2026 में रेल मदद के अंतर्गत यात्रियों से प्राप्त उत्कृष्ट फीडबैक के मामले में अहमदाबाद मंडल ने भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version